बैंक ऑफ अमेरिका की एक हालिया रिपोर्ट के अनुसार, वैश्विक फंड मैनेजरों द्वारा सबसे अधिक उपेक्षित एशियाई शेयर बाजारों की सूची में भारत शीर्ष पर है। इस अध्ययन में भारतीय शेयर बाजार को -32 प्रतिशत की नेट इन्वेस्टमेंट रेटिंग के साथ सूची में सबसे निचले पायदान पर रखा गया है।
रिपोर्ट के मुताबिक, 32 प्रतिशत निवेशकों का मानना है कि भारतीय बाजार में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) क्षेत्र से जुड़ी कंपनियों की कमी है। वैश्विक स्तर पर AI क्षेत्र में हो रही भारी प्रगति के बीच, पर्याप्त AI-आधारित कंपनियों का अभाव निवेशकों के इस रुख का मुख्य कारण बताया गया है।




