नेपाल और तिब्बत सीमा पर आई विनाशकारी बाढ़ के बाद भारत ने नेपाल को 10 टन मानवीय सहायता और आवश्यक दवाइयां भेजी हैं। राहत सामग्री लेकर भारतीय वायु सेना का C-130J विमान बुधवार रात दिल्ली के निकट हिंडन एयरबेस से रवाना हुआ।
यह राहत मिशन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और नेपाल के प्रधानमंत्री के बीच हुई बातचीत के बाद शुरू किया गया है, जिसमें भारत ने बचाव और राहत कार्यों में पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया था। विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने इस सहायता की पुष्टि करते हुए आपदा पीड़ितों के प्रति भारत की एकजुटता व्यक्त की है।


