नेपाल में आई भीषण बाढ़ के बाद राहत और बचाव कार्यों में मदद के लिए भारत ने अतिरिक्त राहत सामग्री भेजने का निर्णय लिया है। इस क्रम में आज राहत सामग्री लेकर दूसरा विमान नेपाल के लिए रवाना हो रहा है।
इससे पहले, भारत ने कल ही नेपाल को आवश्यक दवाइयां, खाद्य सामग्री और अन्य राहत सामग्री से भरा पहला विमान भेजा था। नेपाल में आपदा की स्थिति को देखते हुए भारत लगातार वहां सहायता पहुंचा रहा है।



