क्रिकेट के दिग्गज खिलाड़ी राहुल द्रविड़ के बेटे अन्वय द्रविड़ और वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर सहवाग को भारत की अंडर-19 टीम में चुना गया है। ये दोनों खिलाड़ी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आगामी सीरीज में हिस्सा लेंगे, जिसकी शुरुआत 18 सितंबर से होगी।
बीसीसीआई की पुरुष चयन समिति ने इस सीरीज के लिए टीम की घोषणा की है, जिसमें तीन वनडे और दो मल्टी-डे मैच खेले जाएंगे। इन मुकाबलों का आयोजन राजकोट और अहमदाबाद में किया जाएगा। इसके अलावा, घरेलू सत्र में शानदार प्रदर्शन करने वाले गोवा के ऑलराउंडर चिगुरुपति वेंकट को भी वनडे टीम में जगह दी गई है। वेंकट ने पिछले साल चार प्रमुख टूर्नामेंटों में 49 विकेट लेने के साथ ही 380 रन बनाए थे।



