नेपाल के रसुवा जिले में भीषण बाढ़ के तीन दिन बाद बचाव कर्मियों ने छह वर्षीय बच्ची को मलबे से सुरक्षित बाहर निकाल लिया है। भूते कोशी नदी में आई बाढ़ के कारण तिमुरे गांव में मची तबाही के बीच यह रेस्क्यू ऑपरेशन एक बड़ी उम्मीद बनकर सामने आया है।
शनिवार दोपहर तक बचाव दल ने बच्ची को स्थिर रखा, जिसके बाद उसे हेलीकॉप्टर से काठमांडू के अस्पताल पहुंचाया गया। फिलहाल बच्ची का वहां विशेषज्ञ डॉक्टरों की देखरेख में इलाज चल रहा है। प्रशासन अब बच्ची के परिवार की तलाश कर रहा है और लोगों से मनीषा मगर के परिजनों के बारे में जानकारी साझा करने की अपील की गई है।


