एयर इंडिया ने कैप्टन सुदीप वशिष्ठ को तत्काल प्रभाव से सेवा से बर्खास्त कर दिया है। यह कार्रवाई उनके द्वारा संचालित उड़ान AI2379 के बाद किए गए ड्रग टेस्ट में उनके पॉजिटिव पाए जाने के बाद की गई है।
कैप्टन वशिष्ठ ने फुकेत से दिल्ली के लिए उड़ान संचालित की थी। उड़ान के बाद हुए अनिवार्य परीक्षण में उनके शरीर में साइकोएक्टिव पदार्थ की पुष्टि हुई, जिसके बाद एयरलाइन ने यह सख्त कदम उठाया है।





