मलेशिया एयरलाइंस का एक विमान, जो 186 यात्रियों को लेकर कुआलालंपुर से जेद्दा जा रहा था, तकनीकी खराबी के कारण चेन्नई हवाई अड्डे पर आपातकालीन स्थिति में उतारा गया। विमान के दूसरे इंजन में खराबी आने के बाद पायलट ने यह निर्णय लिया।
इस घटना के बाद हवाई अड्डे पर पूर्ण आपातकाल घोषित कर दिया गया था। राहत की बात यह रही कि विमान में सवार सभी 186 यात्री पूरी तरह सुरक्षित हैं और किसी के भी घायल होने की कोई सूचना नहीं है।



