भारत में वर्तमान में 900 किलोमीटर लंबी नई मेट्रो रेल लाइनों का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। देश में अभी 1,170 किलोमीटर का मेट्रो नेटवर्क मौजूद है, जिसके साथ भारत दुनिया में तीसरे स्थान पर है। इन निर्माणाधीन परियोजनाओं के पूरा होने के बाद भारत के वैश्विक स्तर पर दूसरे स्थान पर पहुंचने की उम्मीद है।
वर्तमान में चीन 11,000 किलोमीटर के मेट्रो नेटवर्क के साथ पहले स्थान पर है, जबकि अमेरिका 1,386 किलोमीटर के साथ दूसरे स्थान पर बना हुआ है।



