सैमसंग इंडिया ने अपने टेलीविजन और घरेलू उपकरण विभाग से 100 से अधिक कर्मचारियों की छंटनी कर दी है। कंपनी ने लागत कम करने के उद्देश्य से यह कदम उठाया है।
सूत्रों के अनुसार, परिचालन खर्चों को नियंत्रित करने की रणनीति के तहत कंपनी ने यह निर्णय लिया है। प्रभावित कर्मचारियों को कंपनी के विभिन्न विभागों से कार्यमुक्त किया गया है।


