केंद्रीय मंत्रिमंडल ने देश में रेल संपर्क को बेहतर बनाने के उद्देश्य से चार प्रमुख मल्टी-ट्रैकिंग परियोजनाओं को अपनी मंजूरी दे दी है। इन परियोजनाओं के तहत विभिन्न रेल मार्गों पर अतिरिक्त लाइनें बिछाने और दोहरीकरण का कार्य किया जाएगा।
स्वीकृत परियोजनाओं में 77 किलोमीटर लंबी अराक्कोनम-रेनिगुंटा तीसरी और चौथी लाइन, 47 किलोमीटर लंबी व्हाइटफील्ड-बेंगारपेट तीसरी और चौथी लाइन, 147 किलोमीटर लंबी होसुर-ओमलुर दोहरीकरण परियोजना और 159 किलोमीटर लंबी सलेम-करूर-डिंडीगुल दोहरीकरण परियोजना शामिल हैं।




