तमिलनाडु के विभिन्न हिस्सों में आज भीषण गर्मी का प्रकोप देखा गया। राज्य में सबसे अधिक तापमान इरोड में 104 डिग्री फारेनहाइट दर्ज किया गया।
त्रिची में पारा 103 डिग्री फारेनहाइट तक पहुंच गया। इसके अलावा पालमकोट्टई, करूर परमथी, तंजावुर और वेल्लोर में तापमान 102 डिग्री फारेनहाइट दर्ज किया गया। वहीं, मदुरै हवाई अड्डे और नमक्कल में अधिकतम तापमान 100 डिग्री फारेनहाइट रहा।




