तमिलनाडु वेत्री कझगम की ओर से आयोजित धर्मनिरपेक्ष सामाजिक न्याय गठबंधन कार्यक्रम में बोलते हुए आधव अर्जुन ने कहा कि अब दक्षिण भारत से भी प्रधानमंत्री बनने चाहिए। उन्होंने कहा कि केवल उत्तर भारत से ही प्रधानमंत्री बनने की परिपाटी को बदलना चाहिए और दक्षिण भारत के राज्यों की भी ऐसी आकांक्षाएं हैं।
पनयूर में आयोजित इस कार्यक्रम में गठबंधन में शामिल दलों के प्रतिनिधि भी मौजूद थे। आधव अर्जुन ने जोर देकर कहा कि देश के हर राज्य का यह सपना होता है कि उनके क्षेत्र से भी नेतृत्व उभरकर सामने आए।




