भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने चेतावनी दी है कि वर्ष 2026 में अक्टूबर से दिसंबर के बीच अरब सागर और बंगाल की खाड़ी में तीन भीषण चक्रवात आ सकते हैं। उपग्रह डेटा और मौसम संबंधी विश्लेषणों के आधार पर इसरो ने बताया है कि ये चक्रवात उत्तर हिंद महासागर क्षेत्र में विकसित होने की संभावना है।
इसरो के अनुसार, इन चक्रवातों की गति और प्रभाव पिछले 44 वर्षों के औसत से कहीं अधिक तीव्र रहने का अनुमान है। हवा की गति और नमी के स्तर को देखते हुए, इन चक्रवातों के अत्यधिक विनाशकारी होने की आशंका जताई गई है।
इस चेतावनी के मद्देनजर तटीय जिलों और संबंधित राज्य सरकारों को सतर्क कर दिया गया है। प्रशासन को भारी बारिश और चक्रवात से उत्पन्न होने वाली चुनौतियों का सामना करने के लिए आवश्यक एहतियाती कदम उठाने के निर्देश दिए गए हैं।



