प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि ब्रिक्स समूह किसी भी देश के खिलाफ नहीं है, बल्कि यह सभी को साथ लेकर चलने वाला एक मंच है। ब्रिक्स शिखर सम्मेलन को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि यह संगठन आज एक नई पहचान के साथ आगे बढ़ रहा है।
प्रधानमंत्री ने सभी सदस्य देशों से ब्रिक्स को और अधिक मजबूत बनाने के लिए एकजुट होकर काम करने का आह्वान किया।

