प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली में ब्रिक्स शिखर सम्मेलन का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने स्पष्ट किया कि ब्रिक्स किसी भी देश के खिलाफ नहीं है, बल्कि यह एक सहयोगी मंच है।
प्रधानमंत्री ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में तत्काल सुधारों की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि भारत वैश्विक संकटों का सामना कर रहे 'ग्लोबल साउथ' यानी विकासशील देशों के साथ मजबूती से खड़ा है और उन्हें हर संभव सहायता प्रदान करेगा।

