इस दिवाली के दौरान काजू कतली सबसे पसंदीदा मिठाई बनकर उभरी है। बेंगलुरु, मुंबई, दिल्ली, जयपुर और हैदराबाद जैसे प्रमुख शहरों में ऑनलाइन ऑर्डर में काजू कतली सबसे आगे रही। इसके अलावा मोतीचूर लड्डू, रसगुल्ला और गुलाब जामुन की भी भारी मांग रही, जबकि मुख्य भोजन में मसाला डोसा और पनीर बटर मसाला लोगों की पहली पसंद बने रहे।
त्योहारी सीजन में बड़े ऑर्डर भी दर्ज किए गए। हैदराबाद में एक ग्राहक ने 57 पैकेट मिठाइयों के लिए 41,895 रुपये खर्च किए, वहीं मुंबई में एक अन्य ग्राहक ने सात मिठाई हैम्पर्स के लिए 41,772 रुपये का भुगतान किया।
घर पर डिलीवरी के अलावा, रेस्तरां में बैठकर खाने के चलन में भी पिछले साल की तुलना में काफी वृद्धि देखी गई। बेंगलुरु, हैदराबाद, मुंबई, दिल्ली और चेन्नई जैसे महानगरों में डाइनआउट प्लेटफॉर्म पर दिवाली और दिवाली की पूर्व संध्या के लिए रेस्तरां बुकिंग में भारी उछाल दर्ज किया गया।



