कावेरी जल विवाद पर सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने कर्नाटक सरकार से सवाल किया है कि तमिलनाडु को निर्धारित मात्रा में पानी छोड़ने में उन्हें क्या समस्या है। अदालत ने यह टिप्पणी तमिलनाडु द्वारा दायर याचिका पर सुनवाई के दौरान की।
पानी के आनुपातिक वितरण से जुड़े इस मामले में शीर्ष अदालत ने तमिलनाडु सरकार को निर्देश दिया है कि वह अपनी शिकायत लेकर कावेरी जल प्रबंधन प्राधिकरण के पास जाए।


