चेन्नई के राजीव गांधी सरकारी सामान्य अस्पताल में ब्रेन डेड घोषित किए गए 19 महीने के एक बच्चे के अंगों का दान किया गया है। तमिलनाडु अंग प्रत्यारोपण कार्यक्रम के इतिहास में इतनी कम उम्र के बच्चे के अंगों का दान किए जाने का यह पहला मामला है।
बच्चा हाइड्रोसेफालस (Hydrocephalus) बीमारी से पीड़ित था और पिछले छह दिनों से अस्पताल के गहन चिकित्सा इकाई (ICU) में भर्ती था, जहां इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। बच्चे के माता-पिता की सहमति मिलने के बाद, चिकित्सा प्रक्रियाओं का पालन करते हुए उसके अंगों को दान के लिए सुरक्षित कर लिया गया।



