केंद्र सरकार ने गेहूं के निर्यात पर पिछले चार वर्षों से लागू प्रतिबंध को तत्काल प्रभाव से हटा दिया है। सरकार के अनुसार, यह निर्णय घरेलू किसानों के हितों की रक्षा करने और बाजार में गेहूं की कीमतों में गिरावट को नियंत्रित करने के उद्देश्य से लिया गया है।
चालू वित्त वर्ष 2025-26 में देश भर में रिकॉर्ड 12 करोड़ टन गेहूं का उत्पादन हुआ है। बंपर पैदावार को देखते हुए सरकार ने निर्यात पर लगी पाबंदियों में ढील देने का फैसला किया है।




