नेपाल में आई भीषण बाढ़ में फंसे 80 विदेशी नागरिकों को लेकर ईशा योग केंद्र ने चिंता जताई है। केंद्र ने अपने बयान में कहा है कि इन लोगों के बारे में मिल रही जानकारी उत्साहजनक नहीं है। काठमांडू में राहत और बचाव दलों के साथ मिलकर तलाशी अभियान लगातार जारी है।
प्रभावित क्षेत्र में 45 से 50 फीट तक कीचड़ और मलबे की मोटी परत जमा हो गई है। स्थानीय परिस्थितियों से अवगत लोगों का मानना है कि इतनी गहराई में फंसे लोगों के जीवित बचने की संभावना बेहद कम है।



