केंद्र सरकार ने स्पष्ट किया है कि 2,000 रुपये तक के UPI और RuPay डेबिट कार्ड लेनदेन पर बैंक या सेवा प्रदाता कोई शुल्क नहीं वसूल सकते। इस संबंध में सरकार ने आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है।
सरकार केवल व्यावसायिक लेनदेन पर मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) शुल्क लागू करने की योजना बना रही है। हालांकि, सरकार ने पहले ही यह स्पष्ट कर दिया है कि यह शुल्क व्यक्तिगत लेनदेन और छोटे व्यापारियों पर लागू नहीं होगा।

