बैंक कर्मचारी संघों ने अपनी तीन दिवसीय प्रस्तावित हड़ताल को स्थगित करने का निर्णय लिया है। यह हड़ताल कल से शुरू होने वाली थी, लेकिन बैंक कर्मचारी संघ और इंडियन बैंक्स एसोसिएशन (IBA) के बीच हुई बातचीत के बाद इसे फिलहाल टाल दिया गया है।
कर्मचारी सप्ताह में पांच दिन काम करने सहित अपनी विभिन्न मांगों को लेकर हड़ताल पर जाने वाले थे। बातचीत के दौरान, शनिवार को अवकाश घोषित करने के मुद्दे पर विचार करने के लिए एक उच्च स्तरीय समिति गठित करने का निर्णय लिया गया है।
वार्ता में सहमति बनने के बाद बैंक कर्मचारी संघ ने हड़ताल वापस लेने पर अपनी स्वीकृति दे दी है।
