तारापुरम विधानसभा उपचुनाव में टीवीके (TVK), अन्नाद्रमुक (AIADMK) और द्रमुक (DMK) के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिल रहा है। सुबह 10:45 बजे तक की मतगणना के छठे दौर के आंकड़ों के अनुसार, टीवीके उम्मीदवार सत्यभामा 16,273 मतों के साथ सबसे आगे चल रही हैं।
अन्नाद्रमुक की भानुमति 14,863 मतों के साथ दूसरे और द्रमुक 13,865 मतों के साथ तीसरे स्थान पर है। टीवीके और अन्नाद्रमुक के बीच 1,410 मतों का अंतर है, जबकि अन्नाद्रमुक और द्रमुक के बीच केवल 998 मतों का फासला है। तीनों प्रमुख दलों के बीच कांटे की टक्कर को देखते हुए अब सबकी नजरें अगले दौर के नतीजों पर टिकी हैं।
