दिल्ली के जंतर-मंतर में कथित रूप से जबरन घुसने के आरोप में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के पदाधिकारी सौरभ दास और आशुतोष रंगा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। अदालत ने दोनों को पांच दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। इस कार्रवाई के बाद CJP के संस्थापक अभिजीत दीपके ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है।
अभिजीत दीपके ने आरोप लगाया कि देश में अघोषित आपातकाल जैसे हालात हैं और सरकार विरोध की आवाजों को दबाने के लिए कायरतापूर्ण कदम उठा रही है। उन्होंने सरकार को चुनौती देते हुए पूछा कि क्या उनमें आधिकारिक रूप से आपातकाल घोषित करने का साहस है? उन्होंने गिरफ्तार किए गए दोनों पदाधिकारियों को तत्काल रिहा करने की मांग की है।
दीपके ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर अपनी विफलता को स्वीकार करने का आरोप लगाया। साथ ही, उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर चुनाव परिणामों को प्रभावित करने का प्रयास करने का आरोप लगाते हुए उनके इस्तीफे की मांग की है।


