राज्य में बारिश शुरू होने के बाद बिजली की मांग में उल्लेखनीय कमी आई है। मंत्री निर्मल कुमार ने जानकारी दी कि कल की तुलना में आज बिजली की मांग में 1000 मेगावाट की गिरावट दर्ज की गई है। उन्होंने कहा कि यदि बारिश का दौर जारी रहता है, तो मांग में और भी कमी आने की संभावना है।
मांग घटने के कारण बिजली खरीद की मात्रा को भी कम कर दिया गया है। मंत्री ने स्पष्ट किया कि अब केवल 300 मेगावाट गैस आधारित बिजली खरीदने की योजना है, जिसकी लागत 35 रुपये प्रति यूनिट तय की गई है।
